back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railway: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अब टिकट कन्‍फर्म हुआ या नही? 24 घंटे पहले चल जाएगा पता

अभी तक अगर आप रेल टिकट बुक करते हैं, तो ट्रेन के रवाना होने से चार घंटे पहले ही पता चल पाता है कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ट्रेन में सफर करने वालों के लिए ये उच्‍छी खबर है। भारतीय रेलवे यात्रियों की लंबी दूरी और किफायती व आरामदायक सफर मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच, रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी प्लानिंग की है। दरअसल, अभी तक अगर आप रेल टिकट बुक करते हैं, तो ट्रेन के रवाना होने से चार घंटे पहले ही पता चल पाता है कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रेलवे ने नए सिस्टम का लॉन्‍च करने की तैयार कर रहा है। जिसके तहत कन्फर्म सीटों वाला चार्ट 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा।  

रेल यात्रियों की समस्‍या होगी हल  

रेलवे की इस योजना से रेल यात्रियों की सबसे बड़ी समस्‍या कम हो जाएगी। रेलवे अब ये बड़ी समस्‍या को हल करने की तैयार कर रही है। और इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। जब आप रेल टिकट बुक करते हैं, तो कई बार आपका टिकट कन्फर्म नहीं होता और वेटिंगलिस्ट दिखाता है। अब ये कन्फर्म होगा कि नहीं इसकी चिंता सताती रहती है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने इस सिस्टम पर काम शुरू किया है। जिसके जरिए आपकी सीट की कन्फर्मेशन को लेकर जानकारी अब 24 घंटे में आपको पता चल जाएगी। 

बीकानेर स्टेशन पर पायलट रन!

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि, इस नए सिस्टम को लेकर रेलवे की ओर से ट्रायल भी शुरू किया गया है। बीते 6 जून से ये सिस्टम राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट रन रूप से स्टार्ट किया गया है, जो अभी एक ट्रेन तक सीमित है। कहा जा रहा है कि अब तक इसमें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आई है, यानी ये प्रयोग सफल हो गया है। और यात्रियों को राहत मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी और कुछ सप्‍ताह इस ट्रायल पर लिया रखा जाएगा। 

आखिरी समय का नहीं रहेगा इंतजार

भारतीय रेलवे की ये प्‍लानिंग देश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरा है, क्योंकि चार्ट 4 घंटे के बजाय 24 घंटे पहले तैयार होने पर अब उन्हें वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के लिए ट्रेन रवाना होने के आखिरी समय का इंतजार खत्‍म होगा। और पहले ही इसका पता चल सकेगा। दरअसल, अब उनके पास इसके लिए समय होगा, कि अगर टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, तो वे अन्य दूसरे साधनों के इस्‍तेमाल पर विचार कर सकते है।  

रेल मंत्री को मिला सुझाव, भर दी हामी

बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा इस तरह का सिस्टम का सुझाव दिया था, जिस पर उन्होंने हामी भरी थी और इसके बाद इससे जुड़ा पायलट रन शुरू कर दिया गया। रेलवे की ये व्यवस्था खास तौर पर ऐसे रेलवे रूट्स पर ज्यादा कारगर साबित होगी, जहां भीड़ ज्यादा रहती है और वेटिंग लिस्ट लंबी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीकानेर के बाद इस सिस्टम का इस्तेमाल अन्य स्टेशनों पर भी किया जाएगा।  

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵