नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के अररिया का इलाका शनिवार तड़के गोलियों से दहल गया। अररिया पुलिस को सूचना मिली थी जिन आरोपियों ने तनिष्क शोरूम में लूटकांड को अंजाम दिया था, उनमें से दो आरोपियों के अररिया में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इनपुट के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों को जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लग गई उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उस दौरान दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
3 STF के जवान भी घायल हुए
अररिया पुलिस ने आरोपी चुनमुन झा के साथ हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया। पुलिस ने बताया की उस मुठभेड़ में STF के तीन जवान भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिस आरोपी को मारा गया उसपर लूटकांड के आरोप के साथ ही मुखिया पर फायरिंग करने का आरोप है। इसके अलावा वह बैंक में भी लूट को अंजाम दे चुका है जिसके बाद वह पहले से ही पुलिस के रडार पर था।
आरोपी से अमेरिकी पिस्टल जब्त
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चुनमुन झा को करीब 6-7 गोलियां लगी हैं। उसके पैर और सीने में कुल मिलाकर उसे तीन गोली लगी है। गोली लगते ही वह गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया। फिर उसे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसकी ECG और अन्य जरूरी जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोपी चुनमुन झा के पास से अमेरिक पिस्टल बरामद की गई है। इस पूरी कार्यवाई को अररिया के नरपतगंज के तलहा में अंजाम दिया गया।





