back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिवानी मनीषा हत्याकांड पर बिश्नोई गैंग की धमकी, बोले – इंसाफ नहीं मिला तो कातिल को उतारेंगे मौत के घाट

हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या को लेकर बिश्नोई गैंग की ओर से एक पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट में गैंग ने धमकी भरी चेतावनी दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेशभर में आक्रोश का माहौल है। सरकार और पुलिस प्रशासन ने मनीषा व उसके परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। इसी बीच इस केस में अब कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी एंट्री हो गई है। गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा गया है कि अगर पुलिस ने इंसाफ नहीं दिलवाया, तो वे खुद कातिल को मौत के घाट उतार देंगे।

यह है मामला 

मामले की बात करें तो शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन को लेकर पूछताछ करने गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। दो दिन बाद, 13 अगस्त को उसकी लाश भिवानी के एक खेत में बरामद की गई। इस वारदात के बाद आम जनता में गुस्सा भड़क उठा, जिसके चलते हरियाणा सरकार ने केस को सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

बिश्नोई गैंग ने क्या कहा ?

इसी बीच, मनीषा हत्याकांड को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी भरी पोस्ट सामने आयी है। जिसमें गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई ने लिखा है कि अगर हरियाणा पुलिस मनीषा के हत्यारों को सजा नहीं दिला पाई, तो वे खुद उन्हें सजा देंगे। दावा किया जा है कि इस हत्याकांड के जरिए लॉरेंस और रोहित गोदारा दोनों गैंग राज्य में अपने-अपने वर्चस्व को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

कनाडा में हत्या की भी ली जिम्मेदारी

साझा की गई पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों द्वारा कनाडा के ब्रैम्पटन में सोनू छठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली गई है। गोल्डी ढिल्लों ने दावा किया है कि सोनू, लॉरेंस के करीबी एमपी धनुआ की हत्या की साजिश में शामिल था और लॉरेंस के नाम पर उगाही कर रहा था, इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया। उल्लेखनीय है कि गोल्डी फिलहाल कनाडा में है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...