back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘BJP ने हमसे मांगा था समर्थन’ संजय राउत ने वक्फ बिल को लेकर किया हैरान करने वाला दावा

वक्फ बिल को लेकर संजय राउत ने बीजेपी को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा बीजेपी ने वक्फ बिल पर हमसे समर्थन मांगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संसोधन बिल पास हो गया है। इसके पास होने के बाद इस बिल को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने एक ऐसा दावा कर दिया है जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में जमकर हो रही है। संसद में बेशक उन्होंने वक्फ बिल का विरोध किया था लेकिन उनका दावा है कि बीजेपी ने उनकी पार्टी से संपर्क किया था और वक्फ बिल के समर्थन में वोट करने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट को भी जमकर घेरा।

बीजेपी ने हमसे मांगा था समर्थन- संजय राउत

शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने अहम खुलासा करते हुए कहा बीजेपी ने हमसे संपर्क करके वक्फ बिल का समर्थन करने की अपील की थी। इस बिल का हिंदुत्व से कोई लेना देना नहीं है। ये अवैध काम को वैध बनाने के लिए इस बिल को लाए हैं। संजय राउत ने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के चेले हैं। बता दें कि शिवसेना उद्धव गुट ने बिल के विरोध में वोट किया था जबकि संजय राउत का दावा था कि हमारे कुछ सांसद बाहर थे, अगर वह भी संसद में होते तो विरोध में वोट करते।

बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देगा उद्धव गुट

इस बिल को लेकर इंडिया ब्लॉक के दलों में एक राय नहीं बन पा रही है। संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। हालांकि नंबर गेम में पिछड़ जाने के बाद बिल पास हो गया। अब कांग्रेस के मोहम्मग जावेद ने इस बिल की वैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। DMK ने भी वक्फ संसोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला लिया है। हालांकि दूसरी तरफ संजय राउत का कहना है कि उनके लिए यह फाइल बंद हो गई है। शिवसेना उद्धव गुट इसे चुनौती नहीं देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵