back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में दो डिप्टी CM बनाएगी BJP? सरकार के गठन को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट

दिल्‍ली में बीजेपी की नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिल्‍ली में दो डिप्‍टी सीएम बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बारे में पार्टी ने बड़ा अपडेट दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते हुए बीजेपी को पांच दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक पार्टी ने दिल्‍ली में अपने सीएम के घोषणा नहीं कर पा रही है। वहीं इस समय पीएम मोदी विदेश दौरे पर है, उनके वापस लौटने के बाद दिल्‍ली विधायक दल की बैठक होगी। इन विधायकों में से ही किसी एक को दिल्ली का सीएम चुना जाएगा। कहा जा रहा था, उत्‍तरप्रदेश, राजस्थान और मध्‍यप्रदेश की तरह ही दिल्‍ली में भी दो डिप्‍टी सीएम बनाए जा सकते है, एक डिप्टी सीएम किसी महिला विधायक को बनाने की चर्चा थी। लेकिन ऐसा नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा। दिल्ली में डिप्टी सीएम बनाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। अब कोई डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा।

महिला विधायक का नाम भी चर्चा में 

सूत्रों के मुताबिक, दिल्‍ली में नई सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय पीएम के आने के बाद ही लिया जाएगा। वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक 16 फरवरी के बाद हो सकती है। इससे पहले चर्चा थी कि, पार्टी दिल्ली में सीएम पद के अलावा दो डिप्टी सीएम बना सकती है। वहीं किसी महिला विधायक के नाम पर चर्चा किए जाने की भी खबर आई थी। कयास लग रहे थे कि भाजपा जल्द इसके लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करके दो डिप्टी सीएम बना सकती है। अब पार्टी सूत्रों ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

CM पर फैसला हाईकमान करेगा- रमेश बिधूड़ी

फिलहाल पार्टी ने दिल्‍ली सीएम पद को लेकर भी कोई हिंट नही दिया है। दिल्ली का सीएम कौन होगा इसे लेकर सभी को इंतजार है। ऐसे में लगातार कयासों का दौर चालू है। बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया कि, दिल्‍ली चुनाव हारी आम आदमी पार्टी में टूट होगी। दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब आलाकमान तय करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵