back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘परिवार वालों को समाज से किया बाहर, ना ही कब्रिस्तान में दी जाएगी जगह’, असम गैंगरेप मामले को लेकर ग्रामीण

असम गैंगरेप मामले में आरोपी के घर बोरभेटी के लोगों ने उसके अंतिम संस्कार में भाग न लेने और गांव के कब्रिस्तान में उसे नहीं दफनाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की शनिवार को एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसे क्राइम सीन का पता लगाने के लिए सुबह करीब साढ़े 3 बजे वारदात स्थल पर ले जाया जा रहा था। तभी तफजुल इस्लाम पुलिस हिरासत से फरार हो गया और उसने नागांव जिले के धींग में स्थित एक तालाब में छलांग लगा दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अब इस संबंध में एक नई खबर आ रही है। आरोपी के घर बोरभेटी के लोगों ने उसके अंतिम संस्कार में भाग न लेने और गांव के कब्रिस्तान में उसे नहीं दफनाने का निर्णय लिया है।

ना जनाजे में शामिल होंगे और ना ही कब्रिस्तान में देंगे जगह

इस संबंध में स्थानीय निवासी सकलैन ने बताया कि हमलोगों ने ये तय किया है कि हम इस अपराधी के जनाजे में नहीं शामिल होंगे। उसके परिवार को भी समाज से अलग कर दिया गया है क्योंकि हम अपराधियों के साथ नहीं रह सकते। इसके अलावा एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि तफजुल इस्लाम के कृत्य ने हमें शर्मसार कर दिया है। हमें जबसे पता चला है कि अपराधी मर गया है तो हमने तय किया है कि हम उसके शव को अपने कब्रिस्तान में ना तो जगह देंगे और ना ही जनाजे में शामिल होंगे। 

क्या है मामला ?

असम के धींग में गुरुवार की शाम को 3 लोगों ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक 14 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता को घायल अवस्था में एक रोड के किनारे स्थित तालाब के पास छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं 2 अभी फरार चल रहे हैं।

2 घंटे की तलाशी के बाद तालाब से बरामद हुआ शव

नागांव के SP स्वप्निल डेका ने इस संबंध में बताया कि जब आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए लेकर जाया जा रहा था। तब उसने पुलिस पर हमला कर हिरासत से भागकर तलाब में कूद गया। जिसके बाद SDRF को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद SDRF की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और 2 घंटे के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

असम के सिलचर में शर्मनाक घटना, युवती के साथ 7 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 10 हजार भी कराए ट्रांसफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । असम के कछार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिलचर के बाहरी इलाके में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...