back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री से मिला प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल

रांची, 01 मार्च (हि. स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में सोमवार को रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब की समस्याओं और आसाध्य रोगों से जूझ रहे पत्रकारों की परेशानियों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पत्रकारों को मेडिक्लेम और बीमा की सुविधा दी जाए। साथ ही, प्रेस क्लब की आधारभूत संरचनाओं के विकास पर ध्यान देने का आग्रह मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है। सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रदीप सिंह, सुनील चौधरी, सुनील कुमार सिंह शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵