back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

100 रुपये की मांग की….नहीं देने पर की दरिंदगी, कर्नाटक में 2 महिलाओं से गैंगरेप

कर्नाटक के हम्पी में गुरुवार को एक गैंगरेप का मामला सामने आया है जिसमें एक इजरायली महिला समेत 2 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुई हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के हम्पी से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। इजरायल से भारत घूमने आई एक विदेशी पर्यटक समेत 2 महिलाएं इसका शिकार हुई हैं। दोनों महिलाएं अपने 3 पुरुष साथियों के साथ तुंगभद्रा नहर के पास बैठी थीं। सभी वहां बैठकर प्रकृ्ति का आनंद ले रहे थे कि तभी वहां एक बाइक पर 3 लोग आएं और उन्होंने उन पांचों को परेशान करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने उनसे 100 रूपये की मांग की। जब उन पर्यटकों ने देने से मना किया तो उन्होंने महिलाओं के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस मामने की छानबीन में जुट गई है।

100 रुपये दो वर्ना….

पुलिस ने बताय कि वहां कुल 5 पर्यटक थे जिनमें 2 महिलाएं थी। इनमें से एक इजरायली महिला थी और दूसरी होमस्टे संचालकर थीं। 3 पुरुषों में से एक अमेरिकी था और दो भारतीय। जब आरोपी वहां पहुंचे तो पर्यटकों से 100 रुपये मांगने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद उन तीनों आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। और उनके पुरुष साथियों को नहर में फेंक दिया। उनमें से अमेरिकी पर्यटक डैनियल और एक भारतीय नागरिक नहर से सकुशल बाहर आ गए। लेकिन एक साथी बाहर नहीं आ सका और उसकी मौत हो गई। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

आरोपियों को धर दबोचने में जुटी पुलिस

इस पूरी जघन्य घटना की शिकायत होमस्टे चलाने वाली महिला ने पुलिस को दी। गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 64,70(1), 311 और 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 टीमें गठित कर दी हैं जो आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन, CM सिद्धारमैया ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। हालंकि यह बैन केवल उनपर लागू होगा जिनकी उम्र 16 साल...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵