back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBSE Result 2025: आज आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे! इस लिंक पर क्लिक करके चेक करें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया है। सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया है। सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 12 मई को कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पिछले साल कब आए थे रिजल्ट?

2024 में CBSE ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी रिजल्ट 13 मई से पहले या उसी दिन आ सकता है।

इन वेबसाइट्स से करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर सीधे अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

digilocker.gov.in

DigiLocker से ऐसे देखें CBSE रिजल्ट 2025

DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digiLocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अकाउंट बनाएं नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें। लॉगिन करने के बाद ‘CBSE’ सेक्शन में जाएं ‘CBSE X Result 2025’ या ‘CBSE XII Result 2025’ पर क्लिक करें। रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

UMANG ऐप से ऐसे पाएं रिजल्ट

UMANG ऐप इंस्टॉल करें। ऐप खोलें और “Education” सेक्शन में जाकर “CBSE” चुनें। रोल नंबर आदि जानकारी भरकर रिजल्ट देखें।

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका

मैसेजिंग ऐप खोलें। टाइप करें cbse10 या cbse12 इसे 7738299899 नंबर पर भेजें। कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा।

CBSE रिजल्ट 2025: ऐसे करें डायरेक्ट डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। “CBSE 10th Result 2025” या “CBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और जन्मतिथि डालें। सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें। CBSE ने अभी तक रिजल्ट डेट और समय की पुष्टि नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर भरोसा न करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE 10th Result 2026) का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵