back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 14 फसलों की बढ़ाई MSP; कैबिनेट से मिली मंजूरी

केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कर्यकाल में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें सरकार ने खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाने का फैसला ल‍िया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कर्यकाल में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार ने मुख्य रुप से पांच महत्‍वपूर्ण फैसले किए। जिसमें सरकार ने खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाने का फैसला ल‍िया। सरकार ने कहा कि 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। सरकार के इस फैसले से क‍िसानों के खाते में 2 लाख करोड़ रुपये जाएंगे। 

धान पैडी का नया एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल होगा

आपको बता दें कि सरकार के इस नए फैसले के बाद धान पैडी का नया एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल होगा। इसमें 170 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की गई है। 2013-14 में यह 1310 रुपये था। वहीं तूर दाल का MSP 7550 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 550 अधिक है। उरड़ दाल का MSP 7400 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 450 रुपये अधिक है। मूंग का MSP 8682 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 124 रुपये अधिक है। इसके साथ मूंगफूली का MSP 6783 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 406 रुपये अधिक है। 

मक्का का MSP 2225 रुपये प्रति क्विंटल होगा

साथ में कपास का MSP 7121 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 501 रुपये अधिक है। ज्वार का MSP 3371 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना मे 191 रुपये अधिक है। बाजरा का MSP 2625 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना मे 125 रुपये अधिक है। और मक्का का MSP 2225 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 135 रुपये अधिक है। सरकार इस फैसले को लेकर रेल मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं के प्राथमिकता देते हैं और आज की कैबिनेट में खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों पर न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य तय क‍िया गया है।

सरकार ने पूरे देश मे 2 लाख गोदाम बनाने का लक्ष्य तय किया है- अश्व‍िनी वैष्‍णव

इसके साथ रेल मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं क‍ि MSP डेढ़ गुना होनी चाहिए। इस बार जो एमएसपी तय तय की गई है, उसमें यह आपको नजर आएगा। कॉटन की एमएसपी में 501 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी एमएसपी 7121 थी, जिसे बढ़ाकर 7521 रुपये कर दि गई है। इसके साथ हमारी सरकार ने पूरे देश मे 2 लाख गोदाम बनाने का लक्ष्य तय किया है। साथ में हम फर्टिलाइजर की कीमतें कम रखने के ल‍िए काम कर रहें है।

 अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵