back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में बादल छाए, छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। बादल छाए रहने के साथ जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम मंगलवार शाम तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान खराब मौसम देखा गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ छिटपुट जगहों पर शाम तक बारिश होने की संभावना है। मई के अंत तक कश्मीर के खुले हुए स्थानों पर हल्की बारिश और जम्मू में गर्म और शुष्क मौसम की संभावना के साथ बादल छाए रहेंगे। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 7.4 डिग्री और गुलमर्ग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, लेह में 3.6 और कारगिल में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, कटरा में 15.1, बटोटे में 9.1, बनिहाल में 9.4 और भद्रवाह में 10 डिग्री दर्ज किया गया। –आईएएनएस एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...