back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेंट स्टीफन की होनहार स्टूडेंट्स रही हैं आतिशी, उनके लिखे हिस्ट्री के नोट्स आज भी पढ़ते हैं जूनियर्स

आतिशी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से की है। राजनीति में आने से पहले आतिशी सेंट स्टीफन कॉलेज की एक होनहार स्टूडेंट थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल ने जब वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी, तो उनके साथ एक ऐसा चेहरा भी जुड़ा था, जिसको पहले कोई जानता था। हम जिस नए चेहरे की बात कर रहे हैं, वो आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वो नाम आतिशी का है। जिन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) में अपने कामकाज के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है। जल्द ही वो दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लेंगी। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के कामकाज और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए ही उन्हें दिल्ली के सीएम की जिम्मेदारी के लिए चुना है।

दिल्ली की एजुकेशन पॉलिसी बनाने में आतिशी का बड़ा हाथ

आतिशी ने आम आदमी पार्टी के लिए नीतियां बनाने में खूब सहायता की थी, जिसके दम पर ही आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन मिलता रहा। आतिशी ने भी खुद भी कभी नहीं सोचा होगा कि जिस पार्टी के साथ वह जुड़ी हैं, एक दिन वह उसी के जरिए दिल्ली की सीएम बन जाऐंगी। आतिशी ने राजनीति में सुधार करने के लिए अपनी पेशेवर नौकरी को छोड़ने का फैसला लिया था और राजनीति में शामिल होने का निर्णय लिया था। जो आज सही साबित होता नजर आ रहा है, इसके लिए उनके कॉलेज जूनियर्स भी शुरू से उनका समर्थन करते हुए आ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली की एजुकेशन पॉलिसी बनाने में आतिशी का बड़ा हाथ रहा है।     

उनके लिखे गए हिस्ट्री के नोट्स को कितने ही जूनियर स्टूडेंट ने पढ़ा

आतिशी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से की है। राजनीति में आने से पहले आतिशी सेंट स्टीफन कॉलेज की एक ऐसी होनहार स्टूडेंट थी, जिनके द्वारा लिखे गए हिस्ट्री के नोट्स को उनके कितने ही जूनियर स्टूडेंट ने पढ़ा और अपने सब्जेक्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार तब से लेकर आज तक आतिशी के हाथ से लिखे गए हिस्ट्री के नोट्स को सेंट स्टीफन कॉलेज के स्टूडेंट पढ़ते हुए आ रहे हैं और अच्छे मार्क्स के साथ पास होते रहे हैं। यही कारण है कि वर्ष 2019 में जब आतिशी ने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला लिया था तो उनके कॉलेज के जूनियर्स ने उनका समर्थन किया था। आतिशी अब जल्द ही दिल्ली के सीएम की शपथ लेने जा रही है, ऐसे में उनके कॉलेज के स्टूडेंट में बहुत उत्साह है।

बता दें कि आतिशी के कॉलेज के जूनियर्स उनके लिए चुनावी कैंपेन से लेकर पार्टी का मेनिफेस्टो बनाने में काफी सपोर्ट करते हुए आए हैं। उन्होंने आतिशी के लिए काफी चुनाव प्रचार भी किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता पर बड़ा संकट, CAG रिपोर्ट में भारी चूक उजागर, जांच में 55 फीसदी सैंपल फेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में लोगों को मिलने वाले पीने के पानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। भारत के...
spot_img

Latest Stories

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵