back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीयू के 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी को तीन महीने का मिला एक्सटेंशन

नई दिल्ली, 08 जून(हि. स.)। दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी को अगले तीन महीने का फिर से एक्सटेंशन दे दिया गया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ( डीटीए ) ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पी.सी. जोशी और उनके सहयोगियों को बधाई दी। दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी के एक्सटेंशन दिए जाने के सम्बन्ध में डीटीए का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन से मिला था और एक्सटेंशन देने की मांग की थी। डीयू प्रशासन ने डीटीए की मांग को स्वीकार करते हुए एक दिन पहले यानी सात जून को अधिसूचना जारी कर 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी को एक्सटेंशन दे दिया था। डीटीए प्रभारी डॉ. हंसराज ‘सुमन’ ने सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी को एक्सटेंशन दिए जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि इन कॉलेजों में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही पदोन्नति पूर्ण होगी, उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हंसराज ‘सुमन’ ने बताया कि दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी के एक्सटेंशन देने संबंधी अधिसूचना सोमवार सात जून को दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार द्वारा जारी कर दी गई। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों में नामित गवर्निंग बॉडी के सदस्यों को तीन महीने के एक्सटेंशन की मांग की थी। हंसराज ‘सुमन’ ने बताया है कि पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री के साथ विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ रचनात्मक संवाद के कारण यह संभव हो पाया है। धीरे-धीरे 28 कॉलेजों में स्थिति सामान्य होती जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 28 कॉलेजों को अपनी भविष्य की योजना बनाने और उच्च शिक्षा के गुणवत्ता के संवर्धन के लिए उचित वातावरण मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...