back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हमने दंगा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी’ ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह? BJP ने कसा तंज

मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह के भाषण के दौरान जुबान फिसल गई। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्‍यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में जुबान फिसल गई है। शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह की बीजेपी को घेरते हुए जुबान फिसल गई। अपने संबोधन ने उन्होंने कहा कि दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। दरअसल, वो कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने की हमने पूरी कोशिश की।

मंत्री विश्‍वास सारंग ने कसा तंज


दिग्विजय सिंह के इस बयान को बीजेपी ने आपत्तिजनक बताया है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है। बीजेपी नेता और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद कबूल कर रहे हैं कि दंगा-फसाद उन्होंने कराया है।

दंगा-फसाद कांग्रेस नेताओं ने करवाया- विश्वास सारंग


खेल मंत्री विश्‍वास सारंग ने कहा कि, ”सबसे बड़ी आपत्ति की बात है कि वह शहीद हुई? हम हमेशा से कहते आए है कि दंगा फसाद कराने में कांग्रेस नेताओं का हाथ है। ये कबूल दिग्विजय सिंह ने खुद किया है। उनका बयान आपत्तिजनक है। ये साबित हो गया कि मियां दिग्गी दंगा फसाद कराने के आदि हैं।” मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह का कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए। उन्‍होने लिखा कि, ”सुनिए दिग्विजय सिंह का काबूलनामा। बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए!”

वायरल वीडियो में क्‍या बोले दिग्विजय सिह


शाजापुर में मुस्लिम समाज के द्वारा सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल भी हुए थे। वायरल वीडियो में दिग्विजय सिह सभा को संबोधित करते हुए कहते है कि, ”बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी, उस समय मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता था। हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा फसाद कराने में पूरी कोशिश की। भोपाल में 1947 में भी ऐसे दंगा नहीं हुआ, लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ।”

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...