back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत, राहुल गांधी ने खुद संभाली कमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रमुखों की नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शुक्रवार (20 जून) को एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार दौरे और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। हाल ही में मध्यप्रदेश, बिहार के बाद अब उन्होने हरियाणा सगंठन को लेकर सक्रिय है। जहां हरियाणा में जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रमुखों की नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शुक्रवार (20 जून) को एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के लिए नियुक्त सुपरवाइजरों से सीधे बातचीत कर जानकारी ली।

हालांकि, यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें पर्यवेक्षकों को विवादित नामों पर अपनी सिफारिशें सौंपने की जिम्मेदारी दोहराई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने उनसे अभियान में आ रही चुनौतियों, फीडबैक और जमीनी अनुभवों को शेयर करने को कहा।

‘संगठन सृजन अभियान’ से पार्टी को मजबूत करने की कोशिश 

बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि, यह प्रक्रिया ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन को सशक्त और जन-केंद्रित बनाना है। इससे पहले, गुजरात में इसी प्रक्रिया की शुरुआत 15 अप्रैल को मोडासा से की गई थी। हरियाणा इस नई प्रणाली का हिस्सा बनने वाला दूसरा राज्य बन गया है, जहां जिला प्रमुखों की नियुक्ति कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से रायशुमारी के बाद की जा रही है।

6 नामों की सूची मांगी, 30 जून तक देनी होगी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, सांसद राहुल गांधी ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक जिले से छह उपयुक्त नाम प्राथमिकता क्रम में सुझाएं। इन सुझावों के आधार पर जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जाएगा। यह निर्णय 9 अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान लिया गया था। 

30 जून तक सौंपनी होगी रिपोर्ट 

साथ ही, सभी पर्यवेक्षकों को 30 जून तक अपनी सिफारिशें पार्टी नेतृत्व को सौंपने को कहा गया है। पार्टी इस प्रक्रिया को पारदर्शी और भागीदारी आधारित बनाना चाहती है। इस अभियान से पार्टी का उद्देश्य है कि कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करना है। और संगठन को मजबूत और जन-केंद्रित बनाना है। 

पार्टी का क्या है मकसद 

कांग्रेस ने कहा कि, हरियाणा के साथ-साथ यह अभियान अब मध्य प्रदेश में भी सक्रिय है और आने वाले समय में इसे देशभर में लागू किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि जिला समितियों को मजबूत करके स्थानीय स्तर पर संगठन की पकड़ को मजबूत किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद और सहभागिता बढ़ाई जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵