back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही कांग्रेस : हार्दिक पटेल

अहमदाबाद, 24 मई (आईएएनएस)। हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले हार्दिक पटेल ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर हिंदुओं और भगवान राम के प्रति कथित नफरत को लेकर निशाना साधा। पटेल की टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के बयान के बाद आई। अहमदाबाद में एक ओबीसी सभा को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा, भाजपा ने हमेशा राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया है.. इसने लाखों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। अस्सी के दशक में राम मंदिर के निर्माण के लिए बड़े सम्मान के साथ लोगों ने रामशिला के लिए दान दिया था, लेकिन उन्होंने कभी रामशिला की देखभाल करने की जहमत नहीं उठाई..। हार्दिक पटेल ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, वह हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि भगवान श्रीराम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्रीराम के खिलाफ बयान देते रहते हैं। यह आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है, उन्होंने पार्टी और उसके नेताओं से सवाल किया कि वे भगवान राम के खिलाफ क्यों हैं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...