back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व देगी, अध्यक्ष पद के कार्यकाल के लिए संविधान में कोई सीमा नहीं : अजय माकन

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने कहा है कि युवाओं को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व देने का फैसला किया है। पार्टी में 50 फीसदी युवाओं को रखने का फैसला नव संकल्प ही नहीं बल्कि ²ढ़ संकल्प है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के पद की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। कांग्रेस ने चिंतन शिविर में लिए अपने फैसलों को पार्टी सख्ती से लागू करने का दावा किया है। शिविर में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव अजय माकन ने मगंलवार को कहा कि हमें ढांचागत बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि काम करने को वालों को इनाम दिया जाए और उनकी परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लिए जाएं। कांग्रेस ने कहा कि हमने युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने पर भी विचार किया है ताकि हर स्तर पर ऐसे लोगों को मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में 50 फीसदी लोगों को 50 वर्ष से कम के रखने का निर्णय लिया है ताकि हर स्तर पर युवाओं को मौका मिले। अंडर 50 का हमारा फैसला नव संकल्प ही नहीं बल्कि ²ढ़ संकल्प है। माकन ने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों के लिए 5 साल में पद छोड़ने के नियम को सख्ती से लागू करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस नियम से अध्यक्ष पद पर बैठे नेता को छूट होगी। उन्होंने इस पर कांग्रेस के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान में अध्यक्ष पद के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा, लोकतंत्र के हथियार पिछले कुछ दशकों में बदल गए हैं और उसके साथ कदमताल करने के लिए बदलाव जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मगंलवार को केसी वेणुगोपाल की अधयक्षता में कांग्रेस के महासचिवों की एक घंटे की मीटिंग हुई है। ऐसी ही एक बैठक बुधवार को भी होने वाली है। इसमें हम यह चर्चा कर रहे हैं कि कैसे नव संकल्प शिविर में लिए गए फैसलों को लागू किया जायेगा। माकन ने कहा कि मगंलवार को एक घण्टे हुई महासचिवों की बैठक कर नव संकल्प को लागू करने पर चर्चा हुई है। रिक्त पद चुनाव प्रक्रिया से भर जाएंगे। इसके लिए 90 से 120 दिन तय किए गए हैं। महासचिवों को टास्क दिया जाएगा, जिसे पूरा करना होगा। उनके काम का मूल्यांकन कैसे किया जाए इसकी भी चर्चा हुई। मंडल कमेटियों को जल्द ही बना दी जाएगी। महासचिव व अन्य पदाधिकारियों के कार्य मूल्यांकन के लिए लक्ष्य तय किये जाएंगे। कांग्रेस नवसंकल्प शिविर में ये तय किया गया है कि एक व्यक्ति 5 साल एक पद पर रह सकेगा। इसे पूरे संगठन में लागू किया जायेगा। माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा भारत को नफरत से तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसे हम टूटने नही देंगे। –आईएएनएस पीटीके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵