back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक और दो जून को कांग्रेस राज्यों में शिविर अयोजित करेगी

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। चिंतन शिविर के प्रस्ताव के क्रियान्वयन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को महासचिवों की बैठक में चार अहम फैसले लिए। इसके तहत देशभर के सभी राज्यों में एक और दो जून को कांग्रेस पार्टी शिविर का आयोजन करेगी। कांग्रेस ने संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए उदयपुर – नवसंकल्पों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को महासचीवों व प्रभारियों की दूसरे दौर की बैठक बुलाई गई। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रियंका गांधी समेत तमाम प्रभारी महासचिव मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित दूसरे दिन की इस बैठक के बाद कर्नाटक प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रभारी महासचिव की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं जिनमें चार प्रमुख रूप से कुछ समय में कार्यान्वित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी जून को प्रभारी महासचिव और प्रभारी दो दिन का राज्य शिविर करेंगे। इसमें प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 11 जून को एक दिन का जिला स्तर का शिविर होगा। इसके बाद 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर जिला इकाई तीन दिन की आजादी गौरव यात्रा निकलेंगे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी जिलों में कम से कम 75 लोग अन्य लोगों के साथ पदयात्रा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को हुई बैठक के बाद महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि पार्टी के सभी रिक्त पद चुनाव प्रक्रिया से भरे जाएंगे। इसके लिए 90 से 120 दिन तय किए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों को टास्क देने का निर्णय भी किया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद और 5 साल से ऊपर कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर नहीं रहने के लिए जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह नियम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लागू नहीं होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा। इन सभी पदाधिकारियों के कार्य मूल्यांकन संगठन महासचिव कार्यालय में होगा। इसके अलावा संगठन में 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम आयु के लोगों की नियुक्ति समेत अन्य संकल्प इसी संगठन चुनाव से लागू किया जाएगा। जिससे युवाओं को भी मौका मिल सके। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵