back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रॉबिंसन के निलंबन पर प्रधानमंत्री जॉनसन का हस्तक्षेप स्वागत योग्य नहीं : रामप्रकाश

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश का कहना है कि तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के फैसले पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का हस्तक्षेप स्वागत योग्य नहीं है। रॉबिंसन को उनके 2012-13 में किए गए नस्लभेदी ट्विट्स को लेकर ईसीबी ने निलंबित कर दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री जॉनसन ने सांस्कृति एवं खेल सचिव ओलिवर डोवडेन के बयान का समर्थन किया था जिसमें उन्होंने ईसीबी से रॉबिंसन के निलंबन पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था। बीबीसी ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के इस मामले में हस्तक्षेप के बारे में पूछे जाने पर रामपकाश ने कहा कि उनके ख्याल से यह स्वागत योग्य नहीं है। रामप्रकाश ने इंग्लैंड के लिए 1991 से 2002 के बीच 52 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 2014 से 2017 तक इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी कोच रहे हैं। रामप्रकाश ने कहा, अगर मैं रॉबिंसन होता तो मैं नहीं चाहता कि जॉनसन इस मामले में हस्तक्षेप कर मेरा समर्थन करें। मैंने सुना है कि लोग रॉबिंसन के प्रति सहानुभूति रख रहे हैं। लेकिन मैंने उन लोगों के समर्थन में ज्यादा आवाजें नहीं सुनी जिन लोगों को लक्ष्य कर ये ट्वीट किए गए थे। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵