back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफ्रीका में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,660 नए मामले

अदीस अबाबा, 18 मई (आईएएनएस) अफ्रीका में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,660 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को अफ्रीका सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पूरे महाद्वीप में सोमवार को कोविड-19 के 11,559,637 मामले थे, जो मंगलवार को बढ़कर 11,564,297 हो गए। अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 252,666 हो गई है। वहीं 10,882,724 लोगों ने महामारी को मात दी। एजेंसी के अनुसार, कोविड-19 के मामले सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और मिस्र से सामने आ रहे है। दक्षिण अफ्रीका में 3,894,745 कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में मंगलवार शाम तक 1,165,984 मामले देखे गए हैं। सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका में महामारी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसके बाद उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कोरोना के मामले अधिक देखे गए हैं। सबसे कम मामले मध्य अफ्रीका से सामने आ रहे हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...