back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Corona News Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,690 नए मरीज, 12 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19,613 हो गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.15 प्रतिशत है।

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 1,690 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3,469 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अबतक 4,44,25,250 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19,613 हो गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.15 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 2,194 खुराक दी गई

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,194 खुराक दी गई हैं जबकि देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1,47,177 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.82 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵