back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi में Corona वायरस के मामलें को देखते हुए बोली CM रेखा गुप्ता- घबराने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में हल्का उछाल देखने को मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में हल्का उछाल देखने को मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अस्पतालों में भर्ती हैं 19 मरीज, बाकी होम आइसोलेशन में

रेखा गुप्ता ने गुरुवार को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दिल्ली में फिलहाल 19 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी अस्पतालों को जरूरी बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

फिलहाल आपात स्थिति नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भले ही कोरोना के केस 100 पार कर गए हों, लेकिन यह कोई आपात स्थिति नहीं है। उन्होंने कोविड-19 को मौसमी वायरस बताते हुए कहा, “जैसे सर्दी-खांसी होती है, वैसे ही यह भी एक सामान्य वायरल संक्रमण की तरह है। हालांकि उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य नियमों का पालन करने की अपील की है।

26 मई तक दिल्ली में 104 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 26 मई तक दिल्ली में 104 एक्टिव केस थे। पिछले सप्ताह 24 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

रेखा गुप्ता ने लोगों को दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि, “दिल्ली सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हालात से निपटने में सक्षम है। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता और जिम्मेदारी ज़रूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...