back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे शूटर

हरियाणा के करनाल में सैर पर निकले यमुनानगर क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हत्या पुलिस ऑफिसर के घर के पास हुई है। मृतक की पहचान ASI संजीव के रूप में हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के करनाल में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात ASI संजीव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी की हत्या उनके घर के नजदीक ही हुई है। वो वारदात के समय सैर पर निकले थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मार दी।

बदमाशों ने मारी दो गोली

जानकारी के मुताबिक संजीव शाम के वक्त अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे। तभी दो बाइक सवार बदमाश आते हैं और उनपर 2 राउंड फायरिंग कर देते हैं। एक गोली संजीव के माथे में लगती है और दूसरी कमर पर लगती है। गोली की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायल संजीव को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने गोली का खोखा किया बरामद

वारदात के बाद पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर देती है। पुलिस को मौका ए वारदात से गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

कुछ दिनों पहले ही पिता और भाई की हुई थी मौत

संजीव हरियाणा पुलिस के जवान थे, फिर यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में ASI के पद पर तैनात हुए। संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन कराया था। जिसके बाद वो रोजाना ड्यूटी के बाद घर आते थे। कुछ वक्त पहले ही संजीव के भाई और पिता की भी मौत हो चुकी है। घर की जिम्मेदारियां संजीव के कंधों पर ही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...