back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी

संगरूर, 22 मई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए साइकिल रैली निकाली। इस रैली में 15,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संगरूर क्रांतिकारियों की भूमि है। आज संगरूर के लोग एक बार फिर नेक काम के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य नशीले पदार्थ के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अधिक अवसर दिए जाएंगे। ताकि समाज में ड्रग्स के लिए कोई जगह न बचें। उन्होंने आगे कहा, पंजाब की धरती पर कोई भी बीज बोया जा सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां किसी भी कीमत पर बोने नहीं देंगे। अगर हमारा स्वास्थ्य और दिमाग फिट होगा, तो हम राज्य को उच्च विकास पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में, बड़े स्तर पर इस तरह की जागरूकता पहल शुरू की जाएगी। युवाओं को जागरूक कर ड्रग्स से दूर किया जाएगा। मान ने कहा कि उनकी सरकार ड्रग्स के खिलाफ कई योजनाओं पर काम कर रही है। ड्रग्स प्रभावित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कई क्लीनिक खोले जाएंगे। रैली शुरू होने से पहले पंजाबी लोक गायक हरजीत हरमन ने परफॉर्म किया। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵