back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरिद्वार में निशुल्क दी गई आयुष काढ़ा किट

हरिद्वार, 08 जून (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार की ओर से हरिद्वार में जरूरमंदों को आयुर्वेदिक काढ़ा किट निशुल्क बांटी गई। उत्तराखंड सरकार की ओर से आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के निर्देशन पर आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक काढ़ा किट वितरण के आठवें चरण के कार्यक्रम के संयोजक पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा बस अड्डा, टाटा सुमो यूनियन के प्रांगण में ऑटो रिक्शा, विक्रम यूनियन, बैटरी रिक्शा यूनियन, मैक्सी टैक्सी यूनियन से जुड़े चालक व मालक को आयुष काढ़ा किट होम्योपैथिक खुराक निशुल्क वितरित की। चोपड़ा ने कहा कि आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के सार्थक प्रयास से आयुष विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र व दूरदराज अपनी दैनिक सेवा देने वाले टैक्सी टेंपो, ऑटो, रिक्शा, बैटरी के चालकों को आयुष काढ़ा किट उपलब्ध कराया जाना प्रशंसनीय कार्य है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार वर्मा, बलवीर सिंह नेगी, डॉ. स्वास्तिक सुरेश, नोटल अधिकारी आयुष हेल्प डेक्स डॉ. संदीप कटियार, नोटल अधिकारी आयुष रथ विनोद चंद फार्मिस्ट, अरविंद डंगवाल, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, होम्योपैथिक विभाग को अंग वस्त्र पटका ओढाकर कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

सर्दियों में लंग्स और इम्यूनिटी की सुरक्षा, अपनाएं असरदार आयुर्वेदिक उपाय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी समेत कई जिलों में...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...