back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

51 साल की हुईं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया जन्मदिन!हरियाणा सरकार की सौगातों की बरसात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा के जुलाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया। उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को यहीं हुआ था।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा के जुलाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया। उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को यहीं हुआ था। इस खास मौके पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार ने भी इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कई राजनीतिक नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। रेखा गुप्ता के स्वागत के लिए गांव को फूलों और पोस्टरों से सजाया गया था। लोगों ने पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया। इस मौके पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिससे माहौल एकदम त्योहार जैसा बन गया।

हरियाणा सरकार ने दीं कई सौगातें


रेखा गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने गांव नंदगढ़ के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें शामिल हैं गांव में नया स्वास्थ्य केंद्र महिला कॉलेज की स्थापना सड़क और बिजली परियोजनाएं युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग सेंटर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा,”आज मैं जहां भी हूं, उसकी जड़ें इसी गांव में हैं। यहां का प्यार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।

PM मोदी ने दी बधाई


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। दिल्ली की सेवा में वह हमेशा सक्रिया रही हैं। मुख्यमंत्री के रूप को उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उनहें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। पीएम के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी दी बधाई


हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होनें लिखा की दिल्ली की मुख्यमंत्री, हरियाणा की बेटी श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं एवं बधाई। आपका कुशल नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण राजधानी में सुशासन और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों और दिल्ली के विकास में अपना योगदान देती रहें।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...