back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली साकेत कोर्ट में मर्डर से सनसनी: लॉकअप में कैदियों की भिड़ंत, कैदी अमन की हत्या, जानिए पूरा मामला

दिल्ली की साकेत कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लॉकअप नंबर-5 में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान अमन नामक कैदी पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की साकेत कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लॉकअप नंबर-5 में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान अमन नामक कैदी पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 मृतक और आरोपी कौन हैं?

आरोपी और अब पीड़ित कि पहचान गोविंदपुरी के रहने वाले 24 वर्षीय धर्मेन्द्र के रूप में हुई है। गोविंदपुरी थाने में ही दर्ज FIR संख्या 250/2017 के तहत धर्मेन्द्र को गुरुवार को कोर्ट में पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। आईपीसी की धारा 307/34 में धर्मेन्द्र पर आरोप तय किए गए थे।

क्यों हुआ हमला?

पुलिस के मुताबिक, अमन और जितेन्द्र के बीच पुरानी दुश्मनी थी। साल 2024 में जेल से बाहर रहते हुए अमन ने जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था। उसी बदले की भावना में जितेन्द्र ने अपने साथी जयदेव के साथ मिलकर साकेत कोर्ट के लॉकअप में अमन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने अमन का गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद क्या हुआ?

कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा सीनियर अधिकारी भी पहुंचे। लॉकअप को खाली करा लिया गया। सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट और जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की भारी निगरानी होनी चाहिए, वहां कैदियों के बीच मारपीट और हत्या की वारदात चौंकाने वाली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में हिरासत में लिया है। कोर्ट के लॉकअप की निगरानी बढ़ा दी गई है और CCTV फुटेज समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...