back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश के बाद खुशनुमा हुआ दिल्‍ली का मौसम, उमस और गर्मी से मिली राहत, जाने आज कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्‍ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है। बीते कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश होने से राहत मिली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है। बीते कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश होने से राहत मिली है। राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार रात को अचानक तेज बारिश हो गई। जो सुबह शनिवार तक जारी है। गर्मी और उमस के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन शुक्रवार रात को तेज बारिश आई कि कई जगहों पर पानी भर गया।

 हालांकि, इस तेज बारिश के चलते भारत मंडपम समेत दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की स्थित बन गई। मौसम विभाग के अुनसार, दिल्‍ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।  

दिल्ली में झमाझम बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शनिवार (आज) को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, शुक्रवार रात को दिल्‍ली में अचानक झमाझम बारिश होने लगी। जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बता दें कि, आज रक्षाबंधन का त्योहार है और अगले दिन रविवार की छुट्टी ऐसे में लोगों को विकेंड पर गर्मी से राहत मिलेगी।

आंधी और बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक, अनुमान है कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद है। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत से ही मंगलवार के बाद से बारिश नहीं हुई थी। दिन में तेज धूप के चलते भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम

IMD ने बताया है कि, दिल्ली-NCR में 14 अगस्त तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। तापमान फिलहाल 34 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। एक अच्छी बात यह है कि आज दिल्ली-NCR में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵