back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में हमारी सरकार गिराने के लिए केरल में करवाया जा रहा काला जादूः डीके शिवकुमार

Karnatak: उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उनके, सीएम सिद्धरमैया और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शत्रु भैरवी यज्ञ अनुष्ठान कराया जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक सरकार को डर सता रहा है कि काले जादू की वजह से सरकार गिर सकती है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 31 मई को दावा किया कि केरल में काला जादू करके कर्नाटक सरकार को गिराने की साजिश हो रही है। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उनके, सीएम सिद्धरमैया और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शत्रु भैरवी यज्ञ अनुष्ठान कराया जा रहा है। जो कि केरल के मंदिर में किया जा रहा है।

इस अनुष्ठान में पशु बलि दी जाती है: डीके शिवकुमार

उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान में पशु बलि दी जाती है। उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि इस अनुष्ठान के लिए कर्नाटक के कुछ नेता अघोरियों की सहायता ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इस अनुष्ठान के पीछे कर्नाटक के कुछ नेताओं का हाथ बताया।

उनके और उनकी सरकार के खिलाफ काले जादू की साजिश रची जा रही है

जब पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के हाथ में एक ब्रेसलेट पहुने हुए देखा तो उन्होंने डीके शिवकुमार से इसको लेकर सवाल पूछे। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि उनके और उनकी सरकार के खिलाफ काले जादू की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी लिखित जानकारी है कि यह पूजा कहां और कौन करवा रहा है। उन्होंने कहा की उनको किसी ने यह लिखित जानकारी दी है।

यह इंसान की आस्था पर आधारित है

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि दुश्मन के संहार के लिए शत्रु भैरवी यज्ञ को केरल में राजराजेश्वरी मंदिर के पास कराया जा रहा है। इस यज्ञ को पूरा करने के लिए पंच बलि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पूजा में शामिल लोगों ने उन्हें सारी जानकारी दी है कि इस यज्ञ में कौन कौन शामिल है। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल लिया कि क्या आप इस तरह के यज्ञों में विश्वास रखते हों। तो उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह इंसान की आस्था पर आधारित है।

इसको राजनीतिक लोगों के अलावा कौन अंजाम देगा

उन्होंने कहा की यह यज्ञ उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। क्योंकि वह जिस शक्ति पर विश्वास करते हैं, वो उनके साथ खड़ी है। जो उन्हें बचाएगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ जनता और ईश्वर दोनों का आशीर्वाद है। जब उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से सवाल किया गया कि इस अनुष्ठान को कौन करा रहा है? इसका जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि इसको राजनीतिक लोगों के अलावा कौन अंजाम देगा। आप राजराजेश्वरी मंदिर के पास जाकर खुद देख सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵