back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार गैंगवार: सोनू-मोनू के पिता ने अनंत सिंह पर किया हमला? मोकामा गैंगवार में 3 FIR दर्ज

मोकामा फायरिंग केस में पुलिस ने सोनू-मोनू और उनके साथियों के साथ ही अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर  FIR दर्ज की है। सोनू-मोनू की मां ने भी एक FIR दर्ज करवाई गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा में नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं। एक FIR सोनू-मोनू की मां ने दर्ज करवाई है, दूसरी शिकायत मुकेश नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई है, और तीसरी FIR पुलिस की तरफ से दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को बुरी तरह पीटा और उनके घर के बाहर ताला जड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सोनू-मोनू के पिता और अनंत सिंह

सोनू-मोनू के पिता प्रमोद कुमार ने इस घटना को लेकर कहा कि अनंत सिंह डरा हुआ है और उसकी राजनीति खत्म होने वाली है. उन्होंने दावा किया कि गोलीबारी केवल अनंत सिंह की तरफ से की गई थी। तो वही अनंत सिंह का कहना है कि बुधवार शाम 6 बजे कुछ लोग उनके घर आए और बताया कि उनके घर का ताला लगा दिया गया है और उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं. उन्होंने उन्हें पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी। जब वे खुद मौके पर पहुंचे और ताला खोला, तभी सोनू-मोनू की तरफ से गोलीबारी शुरू हुई, जिसके जवाब में उनके समर्थकों ने भी गोली चलाई।

पुलिस की कार्रवाई

फायरिंग की इस घटना के बाद गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इलाके में तनाव का माहौल इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...