back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बल्ले बल्ले! महाकुंभ के चलते होटल से लेकर ट्रेवल एजेंट्स तक की हुई चांदी, बुकिंग में आया इतना उछाल

कुम्भ जाने वालों की हाई डिमांड से बढ़ी ट्रेवल और होटल कंपनियों की कमाई। लोग ठहरने से लेकर जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का सहारा लेते नजर आ रहें है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आस्था के महा पर्व के दौरान ट्रेवल एजेंट्स और होटल मालिकों की बल्ले बल्ले हो गई है। महाकुंभ में रुकने से लेकर प्रयागराज जाने तक के लिए ट्रेवल और होटल बुकिंग वालों ने भी मोटी कमाई करने के लिए कमर कस ली हैं। ऑनलाइन बुकिंग की बात करें तो, महाकुंभ में रुकने से लेकर प्रयागराज जाने लोग पहले से ही कर रहे ऑनलाइन बुकिंग का सहारा। जिसके चलते ट्रेवल और होटलवालो की लॉटरी निकल पड़ी है। कुम्भ जाने वालों की हाई डिमांड से बढ़ी ट्रेवल और होटल कंपनियों की कमाई। लोग ठहरने से लेकर जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का सहारा लेते नजर आ रहें है। जिससे होटल से लेकर फ्लाइट्स बुकिंग में 162 फीसदी का आया उछाल। इन खास तारीखों में चलनेवाली ट्रेन, प्लेनों के टिकटों से लेकर होटल के कमरों को पाने लगी होड़। कैब से लेकर होटल, फ्लाइट खाना तक हुआ महंगा। 

इनकी हो गई बल्ले-बल्ले

प्रयागराज महाकुंभ पहुंचने और ठहरने के लिए ऑनलाइन ऑनलाइन सर्विसेस पर ही तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर के बिजनेस में महाकुम्भ की वजह से कमाई में आई बाढ़। महाकुंभ मेले के लिए ओयो से लेकर Ease My Trip पर सर्च बुकिंग का भूचाल आ पड़ा है। वहीं हाई डिमांड के चलते प्रीमियम होटलवालों ने भी रेट में कर दिया हैं इजाफा। इन सबके बावजूद लोग प्रयागराज जाने के अथक प्रयास में लगे हुए हैं। वहीं प्रयागराज में बने हाइटेक सुविधा की बात करें तो इसमें बने कई प्रकार के टेंटों में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बनाई गई हैं। हाइटेक सुविधायुक्त इन तमाम प्रकार की सिटी बनी हैं जिसके दाम सुनकर होश उड़ जाएंगे।

टेंट का किराया आसमान पर पहुंचा

प्रयागराज में महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए एक से बढ़ कर एक टेंट बनाये गए हैं। इन टेंट का एक दिन का किराया दस हजार से लेकर एक लाख ग्यारह हजार तक है। वहीं, विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु कुंभ इलाके में बनी डोम सिटी और टेंट सिटी भी बनाई गई है. द अल्टीमेट ट्रैवलिंग कैंप की ओर से भी 44 सुपर लक्जरी टेंट लगाए गए हैं। जिसके एक सुपर लग्जरी टेंट में दो लोगों के रुकने की व्यवस्था भी की गई है। इसकी कीमत पर नाइट एक लाख रुपये रखी गई है। इन आवासों में बाथरूम, हीटर, गर्म एवं ठंडा पानी जैसें बटलर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। और यही नहीं, टेंट सिटी से संगम तट तक लाने के लिए यॉट जैसी व्यवस्था भी की गई है। वहीं डोम सिटी के कॉटेज की बात करें तो इसके एक नाइट रुकने की कीमत 91 हजार रुपये हैं। वहीं कुछ कॉटेज तो पहले से ही प्री-बुक्ड हैं. जिसें मॉरीशस, नीदरलैंड, अमेरिका और इंग्लैंड से आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं ने कुंभ में आने से पहले ही बुक करा लिया था।

श्रद्धालुओं के पास कई विकल्प मौजूद

इस महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने स्थानों की न‍हीं हैं कोई कमी। हर बजट रेंज में यहां पर टेंट उपलब्ध । कुंभ गांव टेंट सिटी में 20 हजार रुपये प्रति नाइट में एयर कंडीशंन टेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें निजी बाथरूम, योग सत्र और स्नान घाटों के नजदीक होने जैसी सुविधा उपलब्ध है।

अन्य टेंट सिटी: ऋषिकुल कुंभ कॉटेज, प्रयाग समागम जैसे टेंट सिटी के विकल्प 20,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये प्रति रात तक के आवास प्रदान करते हैं। सुविधाओं में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम, लजीज भोजन और ध्यान की सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵