back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजेपी के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव और टला! रेस में ये नाम सबसे आगे, RSS की क्‍या है मंशा?

भारतीय जनता पार्टी जल्‍द ही अपनी पार्टी के नए राष्‍ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है। बीते कई दिनों से इस चुनाव में लगातार देरी हो रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) जल्‍द ही अपनी पार्टी के नए राष्‍ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है। बीते कई दिनों से इस चुनाव में लगातार देरी हो रही है। पार्टी सूत्रो के मुताबिक, जेपी नड्डा के विकल्प पर अगस्त तक ही फैसला हो सकेगा। जून का महीना लगभग आधा बीत चुका है और यूपी, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों के अध्यक्षों का ही चुनाव होना बाकी है। ऐसे में इन राज्यों के अध्यक्ष तय होने के बाद ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फैसला लेगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी शीर्ष पद के चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन जुलाई तक का वक्त प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव में ही जाएगा और उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चुनाव संभव है। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम देश के आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना जरूरी है।

RSS की मंशा क्‍या?

इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का भी मानना है कि संघ की सहमति से ही अध्यक्ष चुना जाए। क्योंकि, अध्यक्ष पद पर RSS हमेशा से चाहता है कि बैकग्राउंड का नेता ही आए। भाजपा और संघ की लीडरशिप अकसर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पदों पर किसी बाहरी को महत्व नहीं देना चाहते। ऐसे में हो सकता है कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़ी नेता ही इन शीर्ष पदों पर पहुंचे। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी लीडरशिप चाहती है कि संगठन की कमान वैचारिक रूप से मजबूत लोगों के हाथों में ही होनी चाहिए। यही वजह है कि, जिन लोगों के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में बताए जा रहे हैं, उनमें से ज्यादातर लोग कभी संघ में रहे हैं या फिर खांटी भाजपाई हैं। उनका बैकग्राउंड संघ से रहा है। 

फिलहाल, कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा का चुनाव भाजपा नए अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ेगी। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने हैं। पार्टी चाहती है कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएं। फिर पार्टी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को चुनेगी। 

यूपी, एमपी, महाराष्‍ट्र में अध्यक्ष चुनना आसान नहीं 

दरअसल, उत्‍तरप्रदेश, मध्‍यप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों का अध्यक्ष चुनना भाजपा के लिए बहुत आसान नहीं है। पार्टी को ओबीसी वोटों के ध्रुवीकरण का डर है। ऐसे में पार्टी की कोशिश रहेगी कि यूपी में किसी पिछड़े नेता को मौका मिले। यूपी में संगठन की कमान किसी ओबीसी वर्ग के नेता को दी जा सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश में सीएम बैकवर्ड कास्ट से हैं तो संगठन की कमान किसी सवर्ण नेता दी जा सकती है। 

इन नामों पर लग सकती मुहर

 

बता दें कि, RSS स्‍पष्‍ट कर चुकी है कि भाजपा को संगठन और मजबूत करना चाहिए क्योंकि 2024 के चुनाव नतीजे उसके लिए एक खतरे की घंटी से कम नही था। लेकिन, फिलहाल बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद के लिए रेस में जो नाम बताए जा रहे हैं, उनमें शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और मनोहर लाल खट्टर जैसे नेता शामिल हैं। इसके अलावा साउथ से जी. किशन रेड्डी भी चर्चा में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने पर है। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग की टीम राज्य...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...