back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Excise Policy Prices: आज से हरियाणा में शराब हुई महंगी: देसी-अंग्रेजी से लेकर बीयर तक जानिए कितने बढ़े दाम

हरियाणा में गुरुवार से शराब के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। नई आबकारी नीति (Excise Policy) के लागू होते ही देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर — सभी के दामों में वृद्धि हुई है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा में गुरुवार से शराब के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। नई आबकारी नीति (Excise Policy) के लागू होते ही देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर सभी के दामों में वृद्धि हुई है। अब शराब पीने वालों को हर बोतल के लिए ज़्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

देसी और अंग्रेजी शराब पर कितना बढ़ा दाम?

देसी शराब की बोतल अब 15 रुपये महंगी हो गई है। पहले जो बोतल 175 रुपये में मिलती थी, अब 190 रुपये में बिकेगी। अंग्रेजी शराब पर अधिकतम 50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। सुपर प्रीमियम शराब (इंडियन) 3100 रुपये से बढ़कर 3150 रुपये, प्रीमियम ए क्लास 1850 रुपये से 1900 रुपये, प्रीमियम-2 क्लास 1550 रुपये से 1600 रुपये और सुपर डीलक्स 875 रुपये से 920 रुपये, डीलक्स-1 725 रुपये से 770 रुपये डीलक्स- 2675 रुपये से 720 रुपये, सामान्य शराब 500 रुपये अब 540 रुपये में बीयर की कीमतों में 40% से ज़्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 650 एमएल की जो बीयर पहले 90 रुपये में मिलती थी, अब 130 रुपये में मिलेगी। स्ट्रॉन्ग बीयर 130 रुपये से बढ़कर 160 रुपये (23.1% महंगी), माइल्ड बीयर 110 रुपये से बढ़कर 150 रुपये (36% महंगी)।

नई नीति का सीधा असर राज्य सरकार की आमदनी पर भी पड़ेगा। शराब के दाम बढ़ने से सरकारी राजस्व में इजाफा होगा। लेकिन दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को इससे झटका लगा है, खासकर गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में, जहां अब दिल्ली-NCR की सबसे सस्ती शराब भी महंगी हो गई है। हरियाणा में शराब पर नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने से शराब की हर कैटेगरी महंगी हो गई है। अब चाहे देसी हो, अंग्रेजी या बीयर हर वर्ग की बोतल पर ग्राहक को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। प्रीमियम वर्ग-ए के दाम 2.7 से प्रतिशत और प्रीमियम-2 वर्ग की शराब के दाम 3.2 से लेकर छह प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵