back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Online बेचे जा रहे महिलाओं के Mahakumbh Snan के वीडियो, केस दर्ज

UP Police ने ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जो महिलाओं के महाकुंभ स्नान से जुड़े वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर रहे थे।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की आस्‍था पर छुपे हुए कैमरों की बुरी नजर है। महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंची महिला तीर्थयात्रियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं, इस पर यूपी पुलिस ने एक्शन लिया है और दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुंभ मेला थाने में कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। 

वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सोशल मीडिया निगरानी टीम को इस बात का संदेह था कि कुछ सोशल मीडिया मंच पर कुंभ मेले में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो अपलोड हो रहे हैं। जो कि उनकी निजता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके बाद कोतवाली कुंभ मेला थाने में संदेह के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। 

‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि पहली बार 17 फरवरी को महिला तीर्थयात्रियों के अनुचित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकाउंट संचालक की पहचान के लिए मेटा से जानकारी मांगी है और विवरण प्राप्त होने के बाद गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। 

 पुलिस के मुताबिक इसके अलावा 19 फरवरी को दूसरा मामला दर्ज किया गया, जिसमें एक ‘टेलीग्राम’ चैनल को विभिन्‍न कीमतों पर बिक्री के लिए ऐसे ही वीडियो दिखाते हुए पाया गया । इसके बाद चैनल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। दोनों मामले की जांच जारी है।

सोशल मीडिया का दुरुपयोग 

पुलिस ने कहा कि महाकुंभ के बारे में आपत्तिजनक सामग्री या गलत जानकारी फैलाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया गया है। ऐसे में इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों की रिपोर्ट करने का आग्रह भी किया है। वहीं चेतावनी दी कि जो भी लोगों की गरिमा और गोपनीयता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Prayagraj Magh Mela 2026: बसंत पंचमी पर संगम में आज आस्था का सैलाब, 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 के तहत चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...