back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर में किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले, भगदड़ में कुछ किसान घायल

अपनी मांगो के लेकर दिल्ली कूच पर अड़े किसाने पर शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं जिसमें कुछ किसान घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस समय शंभू बॉर्डर किसानों और पुलिस के बीच जंग का अखाड़ा बना हुआ है। किसाने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस किसी भी हालत में उन्हें रोकने के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए बैठी है। किसान और प्रशासन के बीच बातचीत का दौर चला लेकिन कुछ बात बनती हुई नजर नहीं आई। इसके बाद किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जिसके बाद भगदड़ में कुछ किसान घायल हो गए हैं। घायल किसानों के स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।

17 दिसंबर तक इंटरनेट बैन

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने अहतियातन अंबाला बॉर्डर के आस पास के 12 गांवो में इंटरनेट बैन कर दिया है। यह बैन 14 दिसंबर सुबह 6 बजे से प्रभावी हुआ और इसपर 17 दिसंबर रात 11:59 तक बैन प्रभावी रहेगा। इसके अलावा एक साथ कई मैसेज भेजने पर भी प्रशासन ने रोक लगा दी है।

मंत्री अनिल विज ने दिया SC का हवाला

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सुनवाई पूरी न होने तक किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन टाल देना चाहिए।

बजरंग पूनिया ने दिया किसानों को समर्थन

शंभू बॉर्डर पर विरोध दर्ज कराने आए किसानों के समर्थन में पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया भी शंभू बॉर्डर पहुंचे। हालांकि पुलिस के द्वार वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद वहां हालात बद से बदतर हो गए। इस पुलिसिया कार्यवाई के बाद किसान शंभू बॉर्डर से लौट गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि बातचीत के बाद अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, बढ़ाई खरीफ फसलों की MSP, जाने कैबिनेट ने क्‍या लिए फैसले?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵