back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai Suicide : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पटरी पर लेट गए पिता-पुत्र, आत्महत्या का वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्र के पालघर जिले के भायंदर में पिता-पुत्र ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पालघर जिले के भायंदर रेलवे स्टेशन पर पिता और पुत्र का सुसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसे हैरानी और दुख हुआ कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पिता और पुत्र एक साथ प्लेटफॉर्म पर चल रहे हैं। इस दौरान किसी को अंदाजा नहीं होगा कि आखिर आगे क्या होने वाला है।

हाथ पकड़कर पटरी पर लेट गए पिता-पुत्र


दरअसल पालघर में पिता और पुत्र ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर लिया। पिता-पुत्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि पिता और पुत्र चलती ट्रेने के सामने हाथ पकड़कर लेट जाते हैं और उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो जाती है। यह घटना मुंबई से लगभग 32 किलोमीटर दूर भायंदर रेलवे स्टेशन की है। आत्महत्या करने वाले दोनों शख्स की पहचान हो गई है।

आत्महत्या का वीडियो हुआ वायरल


वीडियो में दिख रहा है कि दो शख्स प्लेटफॉर्म पर चलते हुए एक-दूसरे से बात कर रहे थे। तभी ट्रेन प्लेटफॉर्म को पार करती है। प्लेटफॉर्म के अंत तक पहुंचने पर दोनों प्लेटफॉर्म से नीचे उतरते हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़कर पटरी पार करते हैं। जैसे ही ट्रेन उनके पास आती है दोनों रेलवे ट्रैक पर लेट जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ सेकेंड बाद ही ट्रेन दोनों को कुचलकर निकल जाती है।

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता


जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे भायंदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई। मृत व्यक्तियों की पहचान नाला सोपारा निवासी जय मेहता (35) और उनके पिता हरीश मेहता (60) के रूप में हुई है। हालांकि दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵