back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज से दिल्‍ली वालों का फ्री में होगा इलाज, जानें आयुष्मान योजना में कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना लागू होने जा रही है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में 10 अप्रैल तक 1 लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्‍य रखा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली के 60 अस्‍पतालों में जनता आज से फ्री में इलाज करवा सकती है। यह इलाज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत किया जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्‍मान भारत योजना का लाभ अब दिल्‍ली वालों को भी मिलेगा। इसके लिए दिल्‍ली सरकार ने 60 अस्‍पतालों को आयुष्‍मान भारत योजना के अंर्तगत रखा गया है। 

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, सरकार ने इस योजना के तहत 10 अप्रैल तक 1 लाख लोगों को शामिल करने का टारगेट रखा है। इस योजना में दिल्ली के गरीब परिवारों और खासकर अंत्योदय अन्न योजना (AAY) वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत 60 अस्पतालों को जोड़ा गया है, जहां पर लोग फ्री में इलाज करा सकते है। जानिए इस योजना में रजिस्ट्रेशन कब से शुरू किए जाएंगे?

आज साइन होगा MoU

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को अब दिल्ली में भी लागू किया जा रहा है। दिल्‍ली में बीजेपी सरकार के आने के बाद इस योजना को लागू करने का काम तेजी से किया जा रहा था। योजना से जुड़ा एक एग्रीमेंट 5 अप्रैल को केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 अप्रैल से योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने है। इस महीने में 1 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का टारगेट रखा गया है। आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 10 लाख तक का इलाज फ्री में कराया जा सकता है। 

कितने अस्पतालों को किया गया शामिल?

राजधानी दिल्‍ली में इस योजना के तहत 60 अस्पताल को शामिल किया गया है, जिसमें से अधिकतर छोटे अस्पताल हैं। इसके अलावा केंद्र के एम्स, सफदरजंग, RML और लेडी हार्डिंग में यह स्कीम लागू है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि, दिल्ली में कई बड़े हॉस्पिटल है, जो मौजूदा समय में इस योजना में तय रेट से नाराज है। आगामी कुछ सयम में हॉस्पिटल की संख्‍या में वृद्धि कि जा सकती है। जैसे ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे, वैसे ही आयुष्मान योजना के पोर्टल पर जाकर अप्लाई किया जा सकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵