back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्‍ट, वारदात में छात्र और स्‍टाफ की शामिल

कोलकाता पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्तार हो चुके हैं और उन्हें आज अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर सनसनीखेज गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते साल शहर के आरजी कर अस्पताल रेप कांड के बाद अब कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है।

मामले में कॉलेज के ही छात्र और स्टॉफ शामिल

 

शहर के कस्बा इलाके के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्‍वरीत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्‍ट किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारादात 25 जून को शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर के अंदर की बताई गई है। कस्बा पुलिस स्टेशन में पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अरेस्‍ट किया है।

घटना के बाद कॉलेज सील

अरेस्‍ट हुए आरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र और स्टाफ सदस्य के अलावा वर्तमान में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि, शिकायत करने के बाद पीड़िता का मेडिकल चेकअप किया गया है, मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटनास्थल का दौरा कर कॉलेज को सील कर दिया है। ताकि फॉरेंसिक जांच की जा सके। पुलिस ने तीनों आरोपियो से मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, ताकि डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि,मामले में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें आज अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग करेंगे ताकि आगे की जांच में मदद मिल सके। 

बता दें कि, यह गैंगरेप की घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले साल 8 और 9 अगस्त की रात को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

आरजी कर रेप-मर्डर से दहला कोलकाता

इससे पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त 2024 में हुई एक जघन्य घटना थी। एक 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में रेप कर उसकी हत्या की गई। घटना में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 20 जनवरी 2025 उम्रकैद की सजा सुनाई। वही, मामले में CBI ने फांसी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” मामला नहीं माना। इस केस ने देशभर में आक्रोश फैलाया और कोलकाता में लंबे समय तक डॉक्टरों व अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, कर्मचारियों का 25% बकाया DA देने का आदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका देते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को उनका वैधानिक अधिकार माना...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...