back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद के ब्रिज विहार में नाबालिग के साथ रेप, पुलिस ने भीड़ को रोकने केलिए किया लाठीचार्ज

गाजियाबाद रेप केस: POCSO Act के तहत मामला किया गया दर्ज, हालात पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस के 200 सुरक्षाकर्मियों की फोर्स की तैनाती की गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद में एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामला ब्रिज विहार का है। दरअसल एक कबाड़ी वाले ने लड़की के घर में घुसकर रेप किया। आरोपी पीछे के दरवाजे से घर में घुसे और लड़की को कुछ सुंघाकर उसके साथ रेप किया। हालांकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लोग उसे फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को दर्ज हुई शिकायत

मामला बुधवार को प्रकाश में आया जब लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लोग आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। गुरुवार को लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कबाड़ की दुकान पर पहुंचकर वहां खड़ी रेड़ियों में आग लगा दी और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। यह मामला दो समुदायों के बीच का माना जा रहा है। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने भी नराजगी जताते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि मामले में जो एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, क्राइम के समय इसके साथ उसी घर में रहनेवाले और लोग भी शामिल थे।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान फैजान के रूप में हुई है। POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या कहते है एडिश्नल कमिश्नर

एडिश्नल कमिश्नर ऑफ पुलिस दिनेश कुमार पी ने बताया कि प्रदर्शनकारी दावा कर रहे है कि गुनाह में तीन और लोग शामिल थे। FIR एक के विरुद्ध की गई है। हालांकि हमें और लोगों के नाम देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सबूतों के आधार पर उनकी संलिप्तता की जांच करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने दंगा और हिंसा भड़काने की कोशिश की है उके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हिंसा के बाद गाजियाबाद पुलिस ने यहां 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की। इन लोगों ने रोड खाली कराने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

DCP ने बताया 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है

ट्रांस हिंडन जोन के DCP निमिष पाटिल ने बताया कि यह लोग मांग कर रहे हैं कि सभी मुस्लिम किराये के मकान को तुरंत खाली करें। प्रदर्शनकारियों ने ई रिक्शा और रेहड़ियों में आग लगा दी। हमने प्रोविंशल आर्म्ड कॉस्टेबलरी सहित 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया। फोर्स अभी भी तैनात है। लड़की की हालत स्थिर है और उसने बताया कि बुधवार को वो बेहोश हो गई थी। उसकी मेडिकल जांच भी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है।

 

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...