back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैश्विक कोविड-19 के मामले 52.55 करोड़ से अधिक पहुंचे

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। वैश्विक कोरोना वायरस के मामले 52.55 करोड़ को पार कर गए हैं, जबकि मौतें 6.27 मिलियन से अधिक हो गई हैं और टीकाकरण 11.44 बिलियन से अधिक हो गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। सोमवार सुबह अपने लेटेस्ट अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले 525,577,051, मरने वालों की संख्या 6,277,152 और प्रशासित टीके की कुल संख्या बढ़कर 11,442,406,120 हो गई। सीएसएसई के अनुसार, 83,281,329 और 1,002,173 पर दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। 43,136,371 मामलों के साथ भारत सूची में दूसरे पायदान पर बना हुआ है। एक करोड़ से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (30,791,220), फ्रांस (29,580,970), जर्मनी (26,045,528), यूके (22,422,800), रूस (18,026,628), दक्षिण कोरिया (17,967,672), इटली (17,247,552), तुर्की (15,063,298), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (10,708,887) हैं। एक लाख से अधिक मौतों वाले देशों में ब्राजील (665,854), भारत (524,413), रूस (370,721), मैक्सिको (324,617), पेरू (213,098), यूके (178,636), इटली (165,952), इंडोनेशिया (156,522), फ्रांस (148,823), ईरान (141,271), कोलंबिया (139,833), जर्मनी (138,326), अर्जेंटीना (128,825), पोलैंड (116,268), स्पेन (105,952) और दक्षिण अफ्रीका (100,933) शामिल हैं। –आईएएनएस एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵