back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना: राजकीय चिकित्सालय में 20 बेड आरक्षित

-विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया ऋषिकेश, 26 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिनों दिन बढ़ रहा है। इसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पं. शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अग्रवाल ने तमाम कोविड की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में 20 बेड कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। वर्तमान में सभी बेड भरे हैं । उन्होंने कहा कि रोगियों का उपचार चल रहा है l आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट निरंतर चल रहे हैं। ओपीडी सामान्य रूप से चल रही हैl अग्रवाल ने कहा कि तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। आवश्यकता सिर्फ इस बात की है कि हम स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिजन एवं आसपास की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ रोगियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय भारद्वाज आदि सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵