back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dupahiya Trailer: प्राइम वीडियो की नई सीरीज़ देखकर आप भूल जाएंगे पंचायत और गुल्लक, मज़ेदार है कहानी

लापता लेडीज़ में अपनी दुल्हन को खोजने निकले स्पर्श श्रीवास्तव इस सीरीज़ में बाइक खोजने निकले हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने अपने नए शो Dupahiya का ट्रेलर जारी कर दिया है। बेहतरीन कलाकारों से सजी दुपहिया बेहद प्रॉमिसिंग लग रही है और यह पंचायत और गुल्लक जैसी सीरीज़ जैसी मजेदार और सोशल कॉमेंटरी से भरपूर लग रही है। दुपहिया की कहानी है एक काल्पनिक गांव धड़कपुर की जो अपराध-मुक्त हो चुका है, क्राइम फ्री होने के 25 साल पूरे होने ही वाले होते हैं कि यहां एक दुपहिया यानी बाइक की चोरी हो जाती है। ये बाइक मिलेगी या नहीं, गांव क्राइम-फ्री बना रहेगा या नहीं यही इस सीरीज़ की कहानी होगी।

दिग्गज कलाकार सीरीज़ में डालेंगे जान

इस सीरीज़ में गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव और शिवानी रघुवंशी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। ट्रेलर में इन कलाकारों की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है। सीरीज़ 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

क्या है Dupahiya की कहानी?

ट्रेलर की शुरुआत होती है शादी की एक बात से। दो परिवार मिलते हैं। लड़के का परिवार कहता है कि स्कूटर से काम नहीं चलेगा। लड़के की पसंद की खास बाइक की डिमांड की जाती है, जिसकी कीमत है करीब 5 लाख रुपये। बाइक आती है, शादी से पहले लड़की का भाई बाइक पर हाथ आज़माने निकलता है पर एक लुटेरा वो बाइक लूटकर ले जाता है। इसके बाद शुरू होती है बाइक को खोजने की कवायद और इस कवायद में पैदा होती है कॉमेडी। इस सीरीज़ में दहेज पर सामाजिक कमेंट्री होती भी नज़र आ रही है।

सच्ची मेहनत और समर्पण का परिणाम

सीरीज़ में गजराज राव लड़की के पिता बने हैं और रेणुका शहाणे गांव की सरपंच पुष्पलता के किरदार में दिखेंगी। इस सीरीज़ में स्पर्श श्रीवास्तव जो इस सीरीज़ में भुगोल की भूमिका निभा रहे हैं, स्पर्श ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया, दुपहिया सीरीज एक शानदार कास्ट और क्रू काम करने से इसे और भी खास बना दिया है। स्पर्ष ने बताया, ‘मेरा किरदार भुगोल, एक प्यारा और अजीबोगरीब इंसान है जिसमें एक ऐसा महत्वाकांक्षी इंफ्लुएंसर, जिसकी शख्सियत रंगीन और फैशन-फॉरवर्ड है।’ इस सीरीज में भुवन अरोड़ा जो अमावस की भूमिका में है। जो अपने ख़ामोशी के जरिए संवाद करता है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

OTT धमाका 2026 ‘पंचायत 5’, ‘मामला लीगल है 2’ समेत ये सीरीज मचाएंगी तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। कॉमेडी, क्राइम, ड्रामा, इमोशन और रोमांस-हर जॉनर की बड़ी...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...