back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल चढ़ाने के बाद आपस में भिड़ गए कांवड़िये, लाठी-डंडों के साथ-साथ तलवार भी चल गए, पुलिस तैनात

गुरुग्राम के सेक्टर 12 में सावन की शिवरात्रि पर गंगाजल चढ़ाने के बाद दो गुटों ने आपस में तलवारों और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली,रफ्तार न्यूजः गुरुग्राम के सेक्टर-12 A के प्रेम नगर में सावन की शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर में गंगाजल चढ़ाने के बाद कांवड़ियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों तरफ के लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं, और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

सावन की शिवरात्रि के दिन, गुरुग्राम के प्रेम नगर इलाके में कांवड़ियों के दो गुटों के बीच तलवारों और लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस हिंसक संघर्ष में लगभग 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस झगड़े की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन अब नियंत्रण में है।

पिछली घटना का विवाद

सूत्रों के अनुसार, 27 जुलाई को कांवड़ लेने जाते वक्त दोनों गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। तभी से दोनों गुटों में आपस में तनातनी चल रही थी और उन्होंने शिवरात्रि के दिन एक-दूसरे को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

पुलिस का बयान

एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के झगड़े में आधा दर्जन युवकों को चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵