back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दिन दो गुटों में झड़प, आगजनी और पत्थरबाजी में कई लोग घायल

पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि, झारखंड के हजारीबाग में त्योहार की खुशी झड़प और हंगामे में बदल गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाशिवरात्रि के मौके पर झारखंड के हजारीबाग में दो गुट आपस में भिड़ गए। जिले के डुमरौन गांव में हुई इस झड़प में दोनों तरफ से पत्थरबाजी और आगजनी की गई। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। 

कैसे शुरू हुआ Hazaribagh Violence

प्रभात खबर के मुताबिक, बुधवार सुबह महाशिवरात्रि की तैयारी चल रही थी। इस दौरान लाउड स्पीकर लगाने को लेकर दो गुटों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों गुट हाथापाई करने लगे। इसके बाद दोनों गुट के लोग पत्थरबाजी करने लगे। उपद्रवी गुटों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही दूसरी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

घटना पर पुलिस ने क्या बताया

हजारीबाग जिले की DC नैंसी सहाय ने जनाकरी दी कि साउंड सिस्टम लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करके मामले को शांत करवाया। उन्होंने बताया कि इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अब हालात शांत हैं।

केंद्रीय मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड में सरस्वती पूजा, रामनवमी और होली में हिंसक घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं के पीछे बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ होने की आशंका जताई। वहीं, सोरेन सरकार में मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि उन्होंने हजारीबाग एसपी से इस घटना के संबंध में बात की है और उन्हें घटना से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व, RSS की मानसिकता से ग्रस्त और कट्टरपंथी लोग नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इस संबंध में केस दर्ज करके उन सभी को जेल भेजा जाएगा जो शांति भंग कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵