back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में जारी किया BJP का संकल्प पत्र

Jammu- Kashmir: गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के संकल्प पत्र के माध्यम से जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर जानकारी दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अमित शाह आज 6 सितंबर 2024 को जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के संकल्प पत्र के माध्यम से जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 इतिहास बन चुका है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करने के बाद कहा कि हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का भूभाग आजादी के समय से ही काफी महत्वपूर्ण रहा है। हमने जम्मू-कश्मीर को जोड़े रखने के लिए अनेको प्रयास किए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 इतिहास बन चुका है। जो अब कभी भी लौटकर नहीं आ सकता है। केंद्रीय मंत्री ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि यही विचारधारा जम्मू-कश्मीर में युवाओं के हाथ में पत्थर थमाती थी।  

जम्मू- कश्मीर अब विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ओनी बात जारी रखते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे लिए वर्ष 1947 से ही काफी महत्वपूर्ण रहा है, यह तभी से हमारे दिल के करीब रहा है। जम्मू- कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है, ये लोग ही अलगाववाद के लिए जिम्मेदार हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 साल के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आर्टिकल- 370 के कारण ही जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद पनपा। जितनी भी सरकारे आई वो सब अलगाववादियों के सामने झुकती रहीं। अब आर्टिकल- 370 और 35A इतिहास का हिस्सा बन चुका है। जम्मू- कश्मीर अब विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।  

अब छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में 59 नए नए कॉलेज खोले गए हैं, जिसमे से 30 कॉलेज कश्मीर में और 29 जम्मू में हैं। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 2 एम्स, आईआईएम, आईआईटी, यूनानी अस्पताल, निफ्ट खोले हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए देश के अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। अब देश के बाकि हिस्सों से छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं।     

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵