back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाज़ीपुर में युवक की हत्या से आक्रोश, परिजनों ने NH24 पर किया चक्का जाम, नोएडा-गाज़ियाबाद जाना हुआ मुश्किल

रविवार की रात को दिल्ली के गाजीपुर में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब पूरा देश टीम इंडिया की जीत की खुशी में सराबोर था तब दिल्ली के गाजीपुर में एक घर में मातम मन रहा था। रविवार की रात गाजीपुर में एक बड़ी वारदात हुई। एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर हालत में शख्स को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस हत्या के पीछे क्या कारण रहा इसका कोई कारण सामने नहीं आ सका है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने दिल्ली मेरठ रोड़ पर जाम लगाकर विरोध जताया। 

NH 24 पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

हत्या के गुस्साए परिजनों ने एनएच 24 पर जाम लगा दिया है। गाड़ियों की लंबी लंबी कतार लग गई है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जो लोग इंदिरापुरम और गाजियाबाद की ओर जाना चाहते हैं उन्हें NH 24 से बचने की जरूरत है। वह आने जाने के लिए वैक्लपिक रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस इस मशक्कत में लगी है गुस्साई भीड़ को समझा कर विरोध को उग्र होने की संभावना से बचा जा सके और राहगीरों को होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके। 

दो लोगों को हिरासत में लिया गया

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी-1 विनीत कुमार ने बताया, “हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल है। जब हम अस्पताल गए तो पता चला कि उसे गोली लगी है। शुरुआती जांच में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई टीमें इस पर काम कर रही हैं।” अभी 3 आरोपियों की तालाश में पुलिस जुटी हुई है। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह पैसे के लेन देने का मामला सामने आ रहा है हालांकि अभी तक ये सिर्फ कयास है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Books-Uniform Purchase Rule: छात्रों को किताब-यूनिफॉर्म एक ही दुकान से खरीदने की नहीं होगी मजबूरी, उल्लंघन होने पर यहां करें शिकायत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा निर्देश जारी किया है। अब कोई भी प्राइवेट...
spot_img

Latest Stories

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵