back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगाई की मार; Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से ही नई कीमतें लागू!

अमूल गोल्ड के अलवा अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। कीमतों में किए गए इस इज़ाफे को लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले लागू भी कर दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महंगाई की मार झेल रही देशभर की जनता को आज सुबह एक नया झटका मिला है। आज सुबह-सुबह दुकानों पर दूध खरीदने पहुंचे लोगों को दूध की कीमत में हुए इज़ाफे के हिला के रख दिया। बता दें कि आज के अमूल ब्रांड के दूध में दो रुपए प्रतिलीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। सुनने में तो कम लग रही है मगर ये उस तबके के लिए झटका है जो कई किलो दूध खरीदता है या जो बड़ी मुश्किल से दूध को खरीद पाता है। बताते चलें कि अमूल ब्रांड गुजरात का है। अब क्योंकि यह बढ़ोत्तरी एक ऐसे उत्पाद में हुई है जिसकी खपत हर रोज होती है। तो अमूमन बात करें तो दो लीटर दूध खरीदने वाले एक आम परिवार भी जेब पर महीने के ₹120 का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।

आज से ही लागू हैं कई कीमतें

अमूल गोल्ड दूध के अलवा अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही कीमतों में किए गए इस इज़ाफे को लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले लागू भी कर दिया गया है। बता दें कि लोकसभा 2024 के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित होंगे। दिल्ली में जहां पहले लोग अमूल गोल्ड के लिए ₹66 प्रतिलीटर देते थे, आज से उन्हें ₹68 प्रतिलीटर देने होंगे।

अमूल ने अन्य कैटेगरी में भी बढ़ाई कीमतें

अमूल गोल्ड के अलावा अमूल ताजा,अमूल शक्ति की कीमतों में भी ₹2 प्रतिलीटर का इज़ाफा किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अमूल ताजा के स्मॉल पाउच के अलावा सभी में ₹2 प्रतिलीटर का इज़ाफा हुआ है। बताते चलें कि अमूल गाय के दूध के लिए ₹56 प्रतिलीटर देने होंगे। इसके अलावा अमूल ताजा के लिए ₹54 प्रतिलीटर और अमूल टी-स्पेशल के लिए ₹62 प्रतिलीटर देने होंगे।

क्यों पड़ी कीमते बढ़ाने की जरूरत?

अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली जीसीएमएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने कहा कि कीमतों का बढ़ाने की पीछे की वजह में उत्पादन में लागत का बढ़ना। इस बढ़ी हुई लागत से किसानों की भरपाई की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपीवालों को जाम छलकाना होगा मंहगा, नई आबकारी नीति से शराब होगी महंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही नई आबकारी नीति ने शराब प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵