back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीजीएफटी ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की समस्याओं के लिए कोविड-19 हेल्पडेस्क शुरू किया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कोविड-19 मामलों में आई तेजी को देखते हुए निर्यात एवं आयात की स्थिति और व्यापार हितधारकों के सामने आने वाली कठिनाइयों की निगरानी करने का काम शुरू किया है। डीजीएफटी ने तदनुसार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े मुद्दों में मदद करने और उनका उपयुक्त हल तलाशने के लिए कोविड-19 हेल्पडेस्क चालू किया गया है। यह कोविड-19 हेल्पडेस्क वाणिज्य विभाग/डीजीएफटी, आयात एवं निर्यात के लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं, सीमा शुल्क मंजूरी में होने वाली देरी और उससे पैदा होने वाली जटिलताओं, आयात/निर्यात प्रलेखन मुद्दों, बैंकिंग मामलों आदि से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देगा। हेल्पडेस्क केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के अन्य मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों से जुड़े मुद्दों का पता लगाएगा, उनका संकलन करेगा और उनसे मदद जुटाने एवं संभव हल प्रदान करने के लिए समन्वय करेगा। सभी हितधारक, विशेष रूप से निर्यातक और आयातक डीजीएफटी वेबसाइट पर अपनी उन समस्याओं से जुड़ी जानकारी डाल सकते हैं जिन्हें लेकर उन्हें मदद चाहिए। वैकल्पिक रूप से कोई व्यक्ति कोविड-19 हेल्पडेस्क के साथ ईमेल पर भी अपनी समस्याएं भेज सकता है। डीजीएफटी हेल्पडेस्क सेवाओं के तहत स्टेटस ट्रैकर का इस्तेमाल करके समस्या के हल और फीडबैक की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इन टिकटों की स्थिति अपडेट होने पर ईमेल और एसएमएस भी भेजे जाएंगे। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵