back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जज को धमकी देने के आरोप में IAS ऑफिसर पर हाई कोर्ट ने लिया एक्शन, 5 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने का दिया आदेश

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने डिप्टी कमिश्नर, IAS अधिकारी को आपराधिक अवमानना के मामले में 5 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार न्यूजः जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने एक IAS अधिकारी श्यामबीर को आपराधिक अवमानना के मामले में कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। अधिकारी गांदरबल में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। अधिकारियों का नाम श्यामबीर है और उनपर आरोप है कि उन्होंने चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट फयाज अहमद कुरेशी के आदेश के बाद उनसे बदला लेने की कोशिश की और उन पर निजी हमला भी किया। 

जज ने एक मुआवजे के मामले में सुनाया था फैसला

दरअसल, जज ने श्यामबीर के खिलाफ एक मुआवजे के मामले में फैसला सुनाया था। इस फैसले के तहत उनकी सैलरी भी रोक दी गई थी। लेकिन श्यामबीर ने इस आदेश को मानने से इंकार कर दिया। जब बार-बार आदेश देने के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुए , तो सब जज ने ये मामला हाई कोर्ट को सौंप दिया। 

हाईकोर्ट ने 5 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने का दिया आदेश

अब हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि श्यामबीर 5 अगस्त को सुबह 11 बजे कोर्ट में हाजिर हो। अगर वह समन मिलने के बाद भी हाजिर नहीं होते, तो कोर्ट उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। हाई कोर्ट ने सीनियर वकील आरए जैन से भी इस मामले में मदद करने के लिए कहा है।

IAS ने जज को दी थी संपत्ति को लेकर धमकी

बीते महीने सब जज ने श्यामबीर के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की थी, क्योंकि उन पर जज के खिलाफ निजी हमला और धमकी देने का आरोप था। जज ने कहा था कि श्यामबीर ने उनकी वैध संपत्ति को लेकर धमकी दी थी और तीन बार पटवारी को भेजा था।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...