back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयंत चौधरी का बड़ा एलान! बाढ़ प्रभावितों को एक महीने की सैलरी देंगे RLD के विधायक-MP, कहा- पूरा देश…

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होने कहा कि, हमारे सांसद, विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ राहत के लिए देंगें।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश इन दिनों कुदरत के कहर से जूझ रहा है। बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाकर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पंजाब से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक हर तरफ बाढ़ और आपदा का तांडव दिखाई दे रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि लोगों में दहशत फैल गई है। अब आपदा प्रभावितों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पहल की है। पार्टी ने राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों हरसंभव सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पीडि़तों को हरसंभव मदद का भरोसा


इस आपदा की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाने की जानकारी राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

रालोद पार्टी का बड़ा ऐलान 


RLD के चीफ व केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने ऐलान करते एक्‍स पर लिखा‍ कि, पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपना एक महीने का वेतन बाढ़ राहत कोष में देंगे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है और सरकार से लेकर सामाजिक संस्थाएं तक हरसंभव मदद में जुटी हैं।


देशभर में बाढ़-भूस्खलन की घटना बेकाबू


आपको बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही झेल रहे हैं। खासकर उत्तराखंड के कई जिलों में हालात भयावह बने हुए हैं। हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर जा रहे एक यात्रा वाहन पर पहाड़ से मलबा गिरने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

चारधाम यात्रा पर 5 सितंबर तक स्‍थगित 


उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का असर अब चारधाम यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵